Wednesday 28 August 2019

PCC चीफ को लेकर हलचल तेज, अजय सिंह के बंगले पर पहुंचे दो दर्जन कांग्रेस विधायक ।


भोपाल/ मध्यप्रदेश : कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हलचल तेज हो गई है। सभी गुट के नेता इसे लेकर काफी एक्टिव हो गए हैं। पूर्व सीएम अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह भी कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में चल रहे हैं। उनके समर्थकों के बीच अब हलचल बढ़ गई है। भोपाल स्थित अजय सिंह के आवास पर बुधवार को कांग्रेस के 20-25 विधायक मिलने पहुंचे। इसके बाद कयासों का दौर शुरू हो गया है।


दरअसल, अजय सिंह के नाम पर चर्चा मंगलवार को और तेज हो गई है, जब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ उनकी मुलाकात हुई। उसके बाद दिग्विजय सिंह ने कहा था कि यह जिम्मेदारी उपयुक्त व्यक्ति को मिलनी चाहिए। वहीं, अजय सिंह के समर्थक लगातर यह मांग भी कर रहे हैं कि प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी उन्हें मिले। ऐसे में कयास है कि विधायक एक साथ लामबंद होकर उनकी दावेदारी को मजबूत कर रहे हैं।

वहीं, जानकारी के अनुसार अजय सिंह से मिलने के लिए मंत्री गोविंद सिंह भी उनके बंगले पर पहुंचे हैं। बंद कमरे के अंदर विधायकों के साथ अजय सिंह की मीटिंग चल रही है। अब आ रही खबरों के अनुसार अजय सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा है। हालांकि दूसरे गुट के लोग भी दावेदार हैं। बैठक खत्म होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि विधायकों के साथ अजय सिंह की क्या बात हुई।

हालांकि अजय सिंह की ये कवायद हो सकती है कि विधायकों को अपने आवास पर एकत्रित कर शक्ति प्रदर्शन करें। क्योंकि सियासत में ताकत की काफी अहमियत होती है। वहीं, इस रेस में बाला बच्चन का नाम भी आगे चल रहा है। लेकिन जितनी तेज हलचल है, उससे तो यही लग रहा है कि जल्द प्रदेश अध्यक्ष को लेकर अंतिम फैसला होने वाला है।

नेता प्रतिपक्ष रहे हैं अजय सिंह, वह पूर्व सीएम अर्जुन सिंह के बेटे हैं। वह चुरहट से विधायक रहे हैं। संगठन के अंदर अजय सिंह की पकड़ मजबूत है।

1 comment:

  1. Rahul bhaiya gi Pcc c hona chahiya Unse Jada Anubhav Nahin hai koi ke pass

    ReplyDelete