Thursday 29 August 2019

कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष तय, ऐलान आज या कल, 20 से 25 विधायक अजय सिंह के समर्थन में लामबंद।


भोपाल। दिल्ली में मध्य प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष का नाम तय हो गया है। इसकी घोषण जल्द से जल्द यानी 29, 30 या 31 अगस्त को हो सकती है। इधर भोपाल में चहलकदमी तेज हो गई है। मंगलवार  को अचानक पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के मंत्री डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहे अजय सिंह राहुल के घर जा पहुंचे। बाद मे बुधवार शाम को करीब 20 से 25 कांग्रेस विधायक साथ मे निर्दलीय ऐवं समाजवादी पार्टी के विधायक भी पूर्व  नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह  के आवास पर पहुंचे जिससे मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की सियासत अब और गरमा गयी है ।

हालांकि, बाद मे अजय सिंह ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुये कहा की वो किसी भी पद की दौड़ मे ना आज है और ना ही पहले कभी थे, केंद्रीय नेतृत्व तथा सोनिया गांधी उन्हे जो भी जवाबदारी देंगी वो उसे निभाने को तैयार है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चल रहे कयासों के बीच राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया को उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक इस बारे में फैसला हो जाएगा। उन्होंने मंगलवार को कहा कि मैंने प्रदेश से फीडबैक लेने के बाद नामों का पैनल हाईकमान को सौंप दिया है। इस महीने के आखिर तक अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है। 

बावरिया पिछले दिनों भोपाल आए थे और यहां उन्होंने अलग-अलग नेताओं से चर्चा कर अध्यक्ष पद के लिए उनकी पसंद पूछी थी। उस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ से भी चर्चा की थी। यहां से मिले फीडबैक से उन्होंने आलाकमान को अवगत करा दिया। कहा जा रहा है कि इस बार फैसला सोनिया गांधी करेंगी। 
अध्यक्ष पद के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया, अजय सिंह, बाला बच्चन, ओमकार सिंह मरकाम, उमंग सिंघार, शोभा ओझा, जीतू पटवारी आदि के नामों की चर्चा है।


No comments:

Post a Comment