Thursday 29 August 2019

कमलनाथ दिल्ली के लिये रवाना, आलाकमान से पीसीसी चीफ़ पर होगी चर्चा।


भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर लगातार घमासान जारी है। मुख्यमंत्री कमलनाथ गुरूवार को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के बुलावे पर दिल्ली रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है वह आज मंत्रालय में अपना कामकाज में व्यस्त थे। अचानक ही उन्हें दिल्ली से फोन आया जिसके बाद वह दिल्ली रवाना हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर वह दिल्ली में चर्चा करेंगे। एक दो दिन में नाम पर फैसला हो जाएगा। 
दरअसल, प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में कांग्रेस के कई गुट आगे हैं। मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक कमलनाथ दिल्ली रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे को प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर चर्चा से जोड़कर देखा जा रहा है। इस रेस में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, मंत्री बाला बच्चन, पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई दिग्गज नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं पार्टी के प्रदेश के नाम पर एक दो दिन में मुहर लग सकती है। जब से प्रदेश अध्यक्ष के नए नामों पर विचार किया जा रहा है कांग्रेस के कई गुट इस समय सामने आ रहे हैं। इसमें सिंधिया, अजय सिंह और दिग्विजय सिंह के गुट सामने आ रहे हैं। लगातार प्रेशर पालिटिक्स सामने आ रही है। विधानसभा चुनाव के समय को एकजुटता कांग्रेस में देखी गई वह फिलहाल नहीं दिखाई दे रही है। नेताओं की एकता खंडित होती दिखाई दे रही है। पिछले दिनों प्रदेश प्रभारी ने नेताओंं से बात कर रायशुमारी की थी। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय सिंह के नाम पर सोनिया गाँधी अपनी सहमति दे सकती , करीब 20 से 25 विधायक अजय सिंह को अध्यक्ष बनाने के लिये लामबन्द हो गये हैं ।

No comments:

Post a Comment