Saturday 17 August 2019

कांग्रेस सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेगे मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह "राहुल " ।


सीधी : मध्यप्रदेश कांग्रेस सदस्यता अभियान की शुरुआत  दिनांक 20 अगस्त को मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री महेन्द्र सिंह चौहान,सदस्यता प्रभारी सीधी सिगरौली के द्वारा की जायेगी ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 20 अगस्त को समय 11 बजे जवाहर भवन जिला काँग्रेस कार्यालय सीधी से इसका शुभारंभ होगा ।
जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष रूद्रप्रताप सिंह(बाबा)ने एक अपील कर जिले के समस्त वरिष्ठ काँग्रेस जन,जिला काँग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष, काँग्रेस पक्ष के जिला पंचायत,जनपद पंचायत,नगरीय निकाय,वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सदस्य,पार्षद, जिला काँग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी, महिला काँग्रेस,यूवा काँग्रेस,आई.टी.सेल काँग्रेस,किसान काँग्रेस,सेवादल काँग्रेस,NSUI, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ,अनुसूचित जाति जनजाति विभाग,काँग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारी ,ब्लाक काँग्रेस,मंडलम काँग्रेस,सेक्टर काँग्रेस तथा BLA के समस्त साथियों से आग्रह है कि कार्यक्रम मे पधारकर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के जयंती कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सदस्यता अभियान शुभारम्भ कार्यक्रम को सफल बनाये।
                          
सीधी CHRONICLE            

No comments:

Post a Comment