Wednesday 17 July 2019

अशोक सिंह ने आज मध्यप्रदेश अपेक्स बैंक प्रशासक का कार्यभार ग्रहण किया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष भी रहे उपस्थित!


भोपाल। अशोक सिंह ने आज मध्यप्रदेश अपेक्स बैंक प्रशासक का कार्यभार ग्रहण किया, साथ मे पूर्व नेता प्रतिपक्ष मध्यप्रदेश विधानसभा अजय सिंह भी रहे उपस्थित !
इससे पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और अपेक्स बैंक के नवनियुक्त प्रशासक अशोक सिंह विगत दिवस मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे थे! कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में कांग्रेस पदाधिकारियों ने सिंह का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं । अशोक सिंह ने मुख्यमंत्री कमलनाथ का आभार व्यक्त किया। अशोक सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया है और जो जिम्मेदारी सौपी हैं, मैं उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं अनुशासन से बंधा हुआ व्यक्ति हूं और पूरी ईमानदारी से जनता के हित के लिए कार्य करता हू ,और आगे भी करूंगा। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि मैं पार्टी के माध्यम से सहकारिता के क्षेत्र में मजबूती से कार्य करूंगा, ताकि कॉपरेटिव से जुड़े हर वर्ग को इसका सीधा लाभ मिल सके और आने वाले पांच सालों में सहकारिता को ऊंचाईयों तक पहुंचा सकूं।
अपेक्स बैंक के  प्रशासक के कार्यभार ग्रहण के अवसर पर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी उपस्थित रहे और उन्होने अशोक सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी!

No comments:

Post a Comment