Sunday 14 July 2019

मैहर विधानसभा से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर विराम लगा दिया है !


भोपाल। मध्य प्रदेश की मैहर विधानसभा से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने मीडिया को दिए साक्षात्कार में कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही सभी बातें अफवाह हैं, मैं भाजपा में हूं और भाजपा में ही रहकर मैहर का विकास करूंगा ! बता दें कि विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले सोशल मीडिया और उनके विधानसभा क्षेत्र में इस बात कि चर्चा जोरो पर थी कि त्रिपाठी कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं! पिछले लेाकसभा चुनाव में त्रिपाठी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे!
कांग्रेस में जाने की चर्चाओं को लेकर आखिरकार विधायक नारायण त्रिपाठी ने अपनी चुप्पी तोड़ दी और उन सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया ! उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया किसी भी कानून या नियम के तहत नहीं चलता है। इसकी कोई वैधता नहीं है। मैं भाजपा में काम कर रहा हूं, पार्टी की सरकार बनाने के लिए काम करूंगा। लेकिन वाट्सएस पर फर्जी तरह के संदेश वायरल किए जाते हैं। मैं कभी जतिवाद राजनीत नहीं किया हूं। इससे पहले एक संदेश वायरल हुआ था कि मैं मैयर ब्राह्मण समाज के साथ बैठक करने के लिए आ रहा हूं। जबकि ये बात सिरे से गलत है। मैं मैहर के हर व्यक्ति के साथ हूं और मैहर के विकास के लिए प्रतिबद्ध हूं। सोशल मीडिया की कोई वैधता नहीं है इसलिए मैं उसपर कोई बात नहीं कहना चाहता हूं। 
बताया जाता है कि नारायण त्रिपाठी सांसद गणेश सिंह के व्यवहार व कामकाज से नाराज हैं। पिछले दिनों गणेश सिंह ने एक राजनीतिक कार्यक्रम में अप्रत्यक्ष रूप से त्रिपाठी पर निशाना साधा था। उन्होंने खुली चेतावनी दी थी कि चुनाव में किसने क्या किया, यह सब पता है। ऐसे लोगों को देख लिया जाएगा। दोनों नेताओं के बीच खटाई बढ़ती जा रही है। इसके बाद से ही त्रिपाठी के भाजपा छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही थी और उनके विधानसभा क्षेत्र में इसको लेकर कई मैसेज भी व्हाट्सएप ग्रुप्स में शेयर किये गए थे| जिसके बाद से इस चर्चा ने जोर पकड़ा, आखिरकार विधायक ने मीडिया के सामने सभी अटकलों को ख़ारिज कर दिया !
बता दें कि प्रदेश में लगातार बीजेपी और कांग्रेस के एक दूसरे के विधायकों को उनकी पार्टी में आने की बात कह रहे हैं। बीजेपी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस सरकार पूरे पांच साल पूरे नहीं कर पाएगी। सरकार अपनी गुटबाजी के चलते गिर जाएगी। वहीं दूसरी और कांग्रेस नेता भी बढ़चढ़ कर दावा कर रहे हैं कि कई बीजेपी विधायक उनके संपर्क में हैं, हाल ही में मंत्री सज्जन वर्मा और पीसी शर्मा भी ऐसा ही दावा कर चुके हैं  !

No comments:

Post a Comment