Tuesday 25 June 2019

साध्वी प्रज्ञा अपने एक ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया में ट्रोल होने लगी हैं, उन्होने अपने ट्विटर से एक पोस्ट की है जिसमें उन्होंने हिंदी के कई शब्द गलत लिखे हैं।


भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार साध्वी प्रज्ञा अपने एक ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया में ट्रोल होने लगी हैं। साध्वी प्रज्ञा सिंह सिंह ठाकुर ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट की है जिसमें उन्होंने हिंदी के कई शब्द गलत लिखे हैं। साध्वी के ट्वीट के साध से साध्वी सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं

क्या लिखा है साध्वी ने

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने राजस्थान के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने राजस्थान को "राजिस्थान" लिखा है।। वहीं, साध्वी ने अध्यक्ष भी गलत लिखा है। साध्वी ने अध्यक्ष को "अध्य्क्ष" लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने शोक संदेश में हार्दिक श्रद्धांजलि लिखा है।

सोशल मीडिया में हुईं ट्रोल

साध्वी के ट्वीट के बाद वो सोशल मीडिया में ट्रोल हो गई हैं। एक यूजर्स ने लिखा- हिंदी लिखना सीख जाओ। तो एक यूजर ने कहा- वर्तमान सांसद जी के द्वारा श्रद्धांजलि देने का नया तरीका। तो एक यूजर्स ने सलाह देते हुए कहा- आप देश की सांसद हैं थोड़ा सा तो हिंदी का ज्ञान रखिए।

No comments:

Post a Comment