Wednesday 31 July 2019

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से संपर्क की खबरें शरारती तत्वों की साजिश : अजय सिंह


भोपाल : विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सोशल मीडिया में उनके और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात को लेकर चल रहीं खबरों को शरारती तत्वों की साजिश बताते हुए कहा है कि मैंने अमित शाह को टीवी में जरूर देखा है आमने सामने मैंने उनकी कभी शक्ल तक नही देखी उनसे मिलने की तो दूर की बात है ! उन्होंने कहा मैंने अपने राजनैतिक सफर में भाजपा के खिलाफ हमेशा आमने सामने की लड़ाई लड़ी है इस वजह से मैं हमेशा भाजपा नेताओं के निशाने पर रहा !
अजय सिंह ने कहा कांग्रेस के जांबाज और बहादुर साथियों के साथ प्रदेश सरकार के खिलाफ लगातार 15 वर्षों तक मैंने और मेरी पार्टी के नेताओं ने जो लड़ाई लड़ी उसी का यह परिणाम है कि प्रदेश में जनविरोधी भाजपा सरकार का अंत हुआ और कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी ! पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राजनीति में मैंने किसी पद की लालसा के उद्देश्य से कभी काम नही किया और ना ही आगे कभी करूंगा ! मुझे यह अच्छी तरह से पता है कि अपने सिद्धांतो में चलने वाले लोगों को कदम कदम पर संघर्ष करना पड़ता है लेकिन संघर्ष के डर से मैं घबराने वालों में से नहीं हूं !प्रदेश में पार्टी के लाखों लाख कार्यकर्ता मेरी ताकत हैं और उसी ताकत के दम पर मेरा संघर्ष जारी रहेगा|  अजय सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि यह समय अफवाहों में ध्यान देने की बजाय कांग्रेस को मजबूत करने का समय है !
अजय सिंह के बारे में पहले भी इस तरह की अफवाहें उड़ चुकी हैं जिनका सच से कोई लेना देना नही था !

जी हम बात कर रहे, जब शाइनिंग इंडिया का दौर चल रहा था। केंद्र में वेंकैया नायडू पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री थे।उस वक्त अजय सिंह मध्य प्रदेश में भी पंचायत मंत्री थे।प्रदेश में अजय सिंह का मॉडल बहुत फेमस हुआ था। और श्री नायडू ने उसे समझने के लिए अजय सिंह को आमंत्रित किया गया था।मीडिया वालों ने एक न्यूजफ्लैश की।ब्रेकिंग न्यूज़ अभी-अभी अर्जुन सिंह जी के पुत्र अजय सिंह राहुल भाजपा में शामिल हो रहे हैं। राजनीति में इस तरह की गाशिप चलती रहती है!
भारत की राजनीति में बहुत कुछ हो रहा है। थोक में दलबदल हो रहे है ! सच्चाई तो यह है की मध्य प्रदेश निशाने पर है। और प्रदेश की राजनीति में पहले अर्जुन सिंह जी थे। और अब उनके पुत्र अजय सिंह राहुल हैं। जिन्होंने कांग्रेस के प्रति निष्ठा, समर्पण और त्याग के लिये जाना जाता है !

अजय सिंह पहले से ही भाजपा के निशाने पर !

अजय सिंह पहले से ही  भाजपा के निशाने पर रहें है। भाजपा ने पहले कांग्रेस के उपचुनाव में निर्वाचित सांसद मानिक सिंह को तोड़ा। अजय सिंह जब नेता प्रतिपक्ष थे और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही थी तब आखिरी वक्त पर विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष चौधरी राकेश सिंह को तोड़ा। सतना लोकसभा चुनाव में अजय सिंह राहुल कांग्रेस प्रत्याशी थे। तब मैहर के कांग्रेसी विधायक नारायण त्रिपाठी को तोड़ा और उसके बाद विजय राघौगढ़ विधायक संजय पाठक को तोड़ा।
अब यह देखना दिलचस्प होगा की अजय सिंह इन सब बातों को कैसे लेतें है और उनकी आगे की रणनीती क्या होती है !



No comments:

Post a Comment