Saturday 27 July 2019

त्रिपाठी को सीएम कमलनाथ तोड़ तो लाए लेकिन कांग्रेस में ऐडजस्ट भी कर पाएंगे, यह आसान नहीं है। इस फैसले से मैहर कांग्रेस नाखुश !


भोपाल। मैहर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी को सीएम कमलनाथ तोड़ तो लाए लेकिन कांग्रेस में ऐडजस्ट भी कर पाएंगे, यह आसान नहीं है। विधायक नारायण त्रिपाठी का फोटो सूबे के मुख्यमन्त्री कमल नाथ के साथ खिंच चुका है, वो भाजपा छोड़ने का मौखिक ऐलान भी कर चुके हैं परंतु मैहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने त्रिपाठी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने त्रिपाठी का अवसरवादी और दलबदलू नेता करार देते हुए उनके लिए कांग्रेस के दरवाजे बंद करने का ऐलान कर दिया है। 


मैहर विन्ध्य क्षेत्र मे आता है, यह अजय सिंह के प्रभाव वाला क्षेत्र है ! 

बता दें कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह "राहुल" विन्ध्य क्षेत्र  से आते हैं । कांग्रेस में इस क्षेत्र के फैसले में  अजय सिंह राहुल की राय हमेशा ली जाती है। भले ही वो खुद विधानसभा और लोकसभा चुनाव हार गए परंतु कांग्रेस में उनकी पकड़ कमजोर नहीं हुई है। टीम दिग्विजय सिंह के सबसे सीनियर नेता हैं और यदि विधानसभा जीत जाते तो मुख्यमंत्री पद के दावेदार भी होते। नारायण त्रिपाठी ने कांग्रेस में अजय सिंह के खिलाफ 2014 के लोक सभा चुनाव के समय काम करके ऐन वक़्त पर शिवराज सिंह से मिलकर भाजपा में चले गए थे। 

जिसकी बदौलत अजय सिंह लोक सभा चुनाव चंद मतों से हार गये थे, अब समीकरण कुछ ऐसे हैं कि नारायण त्रिपाठी और अजय सिंह राहुल कभी भी साथ नही आ सकते, हला की अजय सिंह ने ये कहा है की मुख्यमंत्री कमल नाथ ने जो भी निर्णय लिया है वो समझदारी और सोच समझ कर ही लिया होगा लेकिन मैहर के साथ साथ पूरे विन्ध्य के कार्यकर्ता नारायण त्रिपाठी को कतई स्वीकार्य करने को तैयार नही है !

निर्णय कमलनाथ का विशेषाधिकार है: प्रवक्ता

मैहर के कांग्रेस नेताओं ने त्रिपाठी को आदतन दलबदलू बताते हुए कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से मात्र दो दिन पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी। वहीं, प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा, ''कांग्रेस पार्टी के सदन में नेता के रूप में कोई भी निर्णय लेना मुख्यमंत्री कमलनाथ का विशेषाधिकार है। पार्टी की मजबूती के लिये जो उचित था, वह निर्णय उन्होंने लिया। 

त्रिपाठी ने 8वीं बार पाला बदला है: श्रीकांत चतुर्वेदी !

नवंबर 2018 में विधानसभा चुनाव में नारायण त्रिपाठी के खिलाफ चुनाव लड़े कांग्रेस नेता श्रीकांत चतुर्वेदी ने मैहर में शुक्रवार को एक दर्जन कांग्रेस नेताओं के साथ प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि त्रिपाठी ने आठवीं बार पाला बदला है। उनकी कलई खुल गई है। उन्होने कहा, ''हम बड़े नेताओं का सम्मान करते है, लेकिन त्रिपाठी पर निर्णय लेने से पहले हमसे विचार किया जाना चाहिये था। चतुर्वेदी के साथ पत्रकार वार्ता में मौजूद धर्मेश घई और श्रीनावास उरमालिया ने भी उन्हें कांग्रेस में शामिल करने को लेकर सतर्कता बरतने को कहा। 

No comments:

Post a Comment