Thursday 20 June 2019

पिछले काफी समय से कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर लगाए जा रहे कयास पर अब विराम लगने के संकेत, अशोक गहलोत हो सकते हैं कांग्रेस के नए अध्यक्ष !!

कांग्रेस की ओर से अशोक गहलोत के नाम की चर्चा के बाद अब ये भी साफ हो गया है कि कांग्रेस का नया अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा ।


पिछले काफी समय से कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर लगाए जा रहे कयास पर अब विराम लगने के संकेत मिल रहे हैं. खबर है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत को राहुल गांधी की जगह पर पार्टी के नए अध्यक्ष की कमान सौंपी जा सकती है. कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने अशोक गहलोत के नाम पर मोहर लगा दी है और अब बस औपचारिक ऐलान किया जाना ही बाकी है. हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो सका है कि अशोक गहलोत अकेले कांग्रेस अध्यक्ष होंगे या उनकी मदद के लिए कई कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए जाएंगे. कांग्रेस की ओर से अशोक गहलोत के नाम की चर्चा के बाद अब ये भी साफ हो गया है कि कांग्रेस का नया अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा.
एक रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस बहुत जल्द अध्यक्ष पद के नाम का ऐलान कर सकती है. कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत के नाम पर हामी भर दी है. गहलोत ने बुधवार को राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनसे पार्टी प्रमुख बने रहने का आग्रह भी किया था, लेकिन राहुल गांधी अब पार्टी के अध्यक्ष पद पर बने नहीं रहना चाहते हैं. राहुल गांधी ने पहले ही साफ कर दिया था कि उनकी जगह पर प्रियंका गांधी के नाम पर भी विचार नहीं किया जाएगा.

No comments:

Post a Comment