Sunday 30 June 2019

सीधी को शीघ्र ही मिलेगी दूसरे केंद्रीय विद्यालय की सौग़ात !!


सीधी : कलेक्टर अभिषेक सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि सीधी को शीघ्र ही दूसरे केंद्रीय विद्यालय की सौग़ात प्राप्त होगी। यह विद्यालय इसी सत्र से प्रारम्भ किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि नवीन केंद्रीय विद्यालय के लिये ज़मीन का चिन्हांकन किया जा चुका है। नवीन भवन के निर्माण में लगभग 4 वर्ष का समय लगेगा। तब तक के लिये विद्यालय के संचालन के लिये वैकल्पिक व्यवस्था की जायेगी। वैकल्पिक व्यवस्था के लिये स्थानीय संसाधनों की आवश्यकता होगी। वैकल्पिक व्यवस्था होने पर माह अगस्त से विद्यालय प्रारम्भ हो सकेगा।

कलेक्टर श्री सिंह ने उक्त कार्य में सीधी वासियों से सहयोग की अपील की है।

No comments:

Post a Comment